फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cut off from the train before the eyes of the husband and wife

पति की आंखों के सामने ट्रेन से कटी पत्नी

Mon, 18 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cut off from the train before the eyes of the husband and wife
कालका एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार रात कालका हादसे में ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाली बसंती देवी बीमार पति रविंद्र कुमार के इलाज के लिए नासिक जा रही थी। पत्नी के शव को देखकर बिलख रखे रविंद्र कुमार ने बार-बार यही कहता रहा कि आंखों के सामने पत्नी कट गई और वह उसे बचा नहीं पाया। दिव्यांग रविंद्र कुमार को इस बात का मलाल है कि वह अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाया। 
विज्ञापन


बिहार में पटना जिले के करनौल का रविंद्र कुमार काफी दिनों से बीमार हैं। काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं हुआ। रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका एक बेटा रिश्तेदार के साथ नासिक में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने ही फोन कर कहा कि वहां इलाज के बाद भी आराम नहीं हो रहा है तो यहां आ जाइए। जिसके बाद रविवार को रविंद्र कुमार पत्नी बसंती देवी और भतीजे राजकुमार के साथ भागलपुर-लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस से नासिक जा रहा था। ट्रेन से धुआं उठने के बाद ट्रेन मांडा रोड पर धीमी हुई तो बसंती और भतीजे तो कूद गए। रविंद्र कुमार नहीं कूद पाया। रविंद्र की आंखों के सामने ही पत्नी बसंती ट्रेन से कट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed