फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cut off from the intersection between youth Chapd

बीच चौराहे युवक को चापड़ से काट डाला

Fri, 06 Nov 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में स्टेनली रोड पर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात संदीप सोनकर (21) पुत्र रमेश चंद्र सोनकर की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। बड़े भाई से हुई लूट की खबर मिलने पर वह वहां पहुंचा था। हत्या की खबर पाकर पुलिस और संदीप के घर वाले पहुंचे। कर्नलगंज पुलिस ने मौके से एक बाइक, चप्पल और खून से सना चापड़ बरामद किया है। आसपास और घरवालों से पूछताछ के बाद कैंट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ममफोर्डगंज आबकारी दफ्तर के पीछे रहने वाला संदीप सोनकर उर्फ नन्हें सूअर पालन का व्यवसाय करता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई अमरदीप गऊघाट पर सब्जी का ठेला लगाता है। रात में वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रात में वह टेंपो से कमला तिराहे के पास उतरा। वह वहां से घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में नया पुरवा राजू पासी मिल गया। राजू ने जबरन अमरदीप से नौ सौ रुपये छीन लिए। अमरदीप ने मोबाइल से कॉल कर यह बात छोटे भाई को बताई तो संदीप वहां बाइक से पहुंचा।
विज्ञापन


उसने अमरदीप को घर भेज दिया और राजू को खोजने लगा। संदीप को राजू कुछ दूर पर म्योराबाद चौराहे के पास मिल गया। रुपये छीनने की बात पर राजू और संदीप के बीच झगड़ा होने लगा। खुन्नस में आपा खोकर राजू ने संदीप की चापड़ काटकर हत्या कर दी। इसके बाद राजू भाग निकला। हत्या की खबर पाकर संदीप के घरवाले और कई थानों की पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद कैंट पुलिस ने आरोपी राजू के घर दबिश दी लेकिन वह फरार था इललिए वह पकड़ में नहीं आया। कैंट पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संदीप की हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक संदीप हाल ही में जेल से छूट कर आया था। वह दिसंबर 2014 में राजू सोनकर हत्याकांड के आरोप में जेल गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed