{"_id":"5760764a4f1c1ba57d11ba0a","slug":"current-landed-homes-killing-women-two-women-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में उतरा करंट, महिला की मौत, दो महिलाएं झुलसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में उतरा करंट, महिला की मौत, दो महिलाएं झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नीबी भतकार गांव में मंगलवार की सुबह घरों में बिजली का करंट उतरने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हादसे में करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो युवतियां झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद बिजलकर्मियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।
थाना क्षेत्र के नीबी भतकार गांव में बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार के साथ ही 440 वोल्ट के करंट का तार भी दौड़ाया गया है। मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे बजे अचानक दोनों तार आपस मे टकरा गए और गांव की बस्ती के घरों पर गिर गया। इससे कई घरों में करेंट दौड़ गया। इस दौरान करेंट की चपेट में आने से फौजी मानिकचंद्र यादव की 32 वर्षीय पत्नी सोना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मानिक फौज में है और इस वक्त रांची में तैनात है। हाई वोल्ट का करंट पड़ोसी राकेश यादव के घर में भी फैल गया। करेंट की चपेट में आने से राकेश की पत्नी सीमा देवी तथा बेटी आरती भी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक गांव की बस्ती में करेंट दौड़ने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य शिवनारायण यादव घुन्नू भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी बिजली विभाग के स्थानीय उपकेंद्र और अफसरों को भी दी गई लेकिन देर शाम तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।