{"_id":"b009bc4949deb49839bb62e1319e66a0","slug":"crime-news-hindi-news-822","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक की तहरीर पर छात्रनेता पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग संचालक की तहरीर पर छात्रनेता पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदित्य कुमार राय उर्फ गोलू,विकास राय, प्रवीण यादव उर्फ राहुल, विवेक उर्फ बागी, गौरव, लवली सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ कोचिंग संचालक मो. वसीम की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, लूट, धमकी और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है।
कोचिंग संचालक और छात्रनेता आदित्य कुमार राय उर्फ गोलू के बीच छात्रसंघ चुनाव के दौरान से ही खुन्नस चल रही है। कोचिंग संचालक ने छात्रनेता पर कोचिंग में घुसकर रंगदारी न देने पर मारपीट, धमकी और लूट का मुकदमा कर्नलगंज थाने में लिखाया था। लगभग एक पखवारा पहले छात्रनेता आदित्य राय ने कोचिंग संचालक व अन्य अज्ञात के खिलाफ कचहरी के पास जानलेवा हमले और अपहरण का आरोप लगाया था।
छात्रनेता के साथ हुई घटना के विरोध में छात्रों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया था। तब पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। इसी दिन कोचिंग संचालक के घर और कोचिंग पर हमला और तोड़फोड़ हुई थी। कोचिंग संचालक की तहरीर पर छात्रनेता के खिलाफ सोमवार को कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।