फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

ट्रांसफॉर्मर के पास पेयजल लाइन टूटने से तीन घरों में उतरा करंट

Tue, 12 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन लोगों के लिए कहीं जानलेवा न साबित हो जाए। शिवकुटी में सीवर लाइन बिछाने के दौरान सीता नर्सरी मार्ग पर तीन दिन पहले पेयजल लाइन टूट गई। इससे करीब सौ घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। ट्रांसफॉर्मर के पास टूटी पेयजल लाइन के कारण मंगलवार रात तीन मकानों में करंट उतर आया। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन लोग घर के बाहर निकल आए।
विज्ञापन


गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सीवर लाइन बिछाने का काम जिस कंपनी को दिया है, उसने पेटी कॉन्ट्रेक्टरों को काम सौंप दिया। अनुभवहीन ठेकेदार सड़कों पर बेतरतीब खोदाई करा रहे हैं। इसकी वजह से अक्सर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। शिवकुटी में सड़क खोदने के दौरान शनिवार को सीता नर्सरी मार्ग पर 125 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से आसपास के करीब सौ घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। समाजसेवी कमलेश तिवारी ने इस संबंध में इकाई के परियोजना प्रबंधक लुकमान खान से शिकायत की। उन्होंने पाइप लाइन मरम्मत का आश्वासन दिया लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को वहां स्थिति काफी गंभीर हो गई। क्षतिग्रस्त पाइप से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर करीब डेढ़ मीटर गहरा गड्ढा हो गया। ट्रांसफॉर्मर के पास पानी भरने से उससे लगे राजू तिवारी, मनीष शुक्ला एवं राजीव शुक्ला के मकानों में मंगलवार रात करीब आठ बजे करंट उतर आया। घरों में लोगों को अचानक झटके लगे तो वहां हड़कंप मच गया। तुरंत लोग भागकर घरों के बाहर आए। बिजली मिस्त्री को बुलाया गया तो पता चला कि जलभराव के कारण मकानों में करंट उतरा। श्री तिवारी ने इसकी सूचना तत्काल परियोजना प्रबंधक को दी लेकिन देर रात तक समाधान के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed