{"_id":"30142d43cb8d61c166499a09287d7f12","slug":"crime-news-hindi-news-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्गों के साथ बीयर पीने के बाद मचाया कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुर्गों के साथ बीयर पीने के बाद मचाया कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह रोज पहले सरेशाम दो लूट और फिर मुंडेरा में फुटवियर शॉप में कारोबारी बंधुओं को गोली मारकर शहर में कोहराम मचाने से पहले फरार अपराधी गदऊ पासी ने लूकरगंज में अपने गुर्गे के घर में बैठकर बीयर पी थी। वहां से नशे में चूरकर निकलने के बाद उसने रजनीश हेला के साथ वारदातों की झड़ी लगा दी। अब उसके पीछे पुलिस और क्राइम ब्रांच लगी है और शक है कि वह शहर में ही किसी ठिकाने में छिपा हुआ है। सोमवार शाम तीन घंटे के भीतर शहर में तीन वारदातों ने पुलिस को हिला दिया था। शाम को पहले लूकरगंज में जवाहर हॉस्पिटल के सामने एक युवक को पिस्टल सटाकर अपाचे बाइक लूटी गई। फिर प्रीतमनगर में भाजपा नेता के गले से इसी तरह सोने की चेन खींची गई। इसके बाद मुंडेरा बाजार स्थित लक्ष्मी फुटवियर हाउस में घुसकर बदमाशों ने गदऊ पासी और रजनीश हेला ने नौ जोड़ी जूते लेने के बाद पैसा मांगने पर दुकान मालिक आकाशदीप तथा आशीष केसरवानी से मारपीट की।
फिर उन दोनों को गोलियां मारकर वे भाग निकले। घायल आकाशदीप की अस्पताल में तीसरे रोज मौत होने पर भारी हंगामा हुआ। जांच में यह साफ हो गया कि मुंडेरा गोलीकांड के साथ ही बाइक और चेन लूट भी गदऊ पासी और रजनीश हेला ने ही अंजाम दी थी। इसी बीच खुल्दाबाद पुलिस ने लूकरगंज इलाके से तीन बदमाशों राहुल भारतीय, आकाश पंडा और राहुल यादव को असलहों तथा चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की तो एक और जानकारी मिली जिससे गदऊ का दुस्साहस भी उजागर हुआ। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर राहुल भारतीय ने पुलिस को बताया कि सोमवार को लूकरगंज में लूट से कछ देर पहले तक गदऊ और रजनीश उसके ही घर में थे। उन दोनों ने उसके साथ बीयर पी। फिर अपाचे से वे दोनों निकल गए। राहुल ने बताया कि गदऊ उसे फोन नहीं करता बल्कि अचानक बिना बताए कभी भी आ जाता है। पुलिस को पता चला है कि गदऊ शहर के मालवीय नगर में जुआ का अड्डा चलाने वाले एक व्यक्ति के यहां भी पनाह लेत है। इसके अलावा वह शंकरगढ़, लालापुर तथा कौशाम्बी में भी छिपता फिरता है। वैसे पुलिस को आशंका है कि वह शहर या कौशाम्बी में ही कही शरण लिए हुए है।