फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

घात लगाकर लेखपाल पर हमला, भाई-भतीजों को भी पीटा

Mon, 31 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime news
उतरांव के सदरेपुर गांव में सोमवार सुबह आपसी रंजिश में हमलावरों ने लेखपाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। यह देख लेखपाल पक्ष के लोग हमलावरों की ओर बढ़े तो उन्हें भी मारापीटा गया। बवाल के दौरान लेखपाल पक्ष की ओर से रायफल से हवाई फायरिंग कर दी गई, जिसके बाद हमलावरों नेे रायफल भी छीन ली। उतरांव पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया है। छीनी गई रायफल भी आरोपियों के घर से बरामद कर ली है। लेखपाल पर हमला आरोपी पक्ष ने बेटे को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए किया।
विज्ञापन


उतरांव के सराय इस्माइल के रहने वाले जीत बहादुर यादव फूलपुर में लेखपाल हैं। उनका खेत सदरेपुर में है। वह रविवार को चरी काटकर साइकिल से लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में भोलानाथ के बेटे राजेश से कहासुनी हो गई तो जीत बहादुर ने उसे एक तमाचा जड़ दिया। राजेश घर पहुंचा और पिटाई की बात घरवालों को बताइ। भोलानाथ बेटे को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए परेशान था। सोमवार सुबह जीत बहादुर चरी काटकर घर लौट रहे थे। रास्ते में भिंडी के खेत में लाठी डंडा लेकर भोलानाथ परिवार के एक दर्जन लोगों के साथ छिपा हुआ था। जैसे ही जीत बहादुर गुजरे हमला बोल दिया। जीत लहूलुहान घर पहुंचे तो उनकी हालत देख उनका भाई वंश बहादुर खेत की दौड़ा। उसे भी हमलावरों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उसका सिर फट गया। यह सुनकर भतीजा शशिकमल पहुंचा तो उसे भी पीटकर अधमरा कर दिया। परिवार वालों की पिटाई की खबर सुनकर जीत बहादुर पक्ष का मानसिंह बाइक से रायफल लेकर पहुंचा। उसने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावरों ने दौड़ाकर उसकी रायफल छीन ली और लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसकी रायफल और बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन


 इसके बाद रायफल उठा ले गए। इधर जीत लाल के घरवाले घायलों को लेकर अस्पताल भागे। भोलानाथ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके घर जीत बहादुर पक्ष के लोग रायफल लेकर घर चढ़ आए हैं। वे फायरिंग कर रहे है। सूचना पर एसओ उतरांव पहुंचे। भोलानाथ पक्ष से पूछताछ के बाद उतरांव पुलिस ने जीत बहादुर के घर दबिश दी तो पता चला कि उसके पक्ष के कई लोग लहूलुहान पड़े हैं। उनकी रायफल भी लूट ली गई है। पुलिस ने भोलानाथ पक्ष के सुनील के घर में छिपाकर रखी गई रायफल बरामद कर ली है। उतरांव पुलिस ने मानसिंह की तहरीर पर एफआईआर लिखकर भोलानाथ, सुनील, मिथिलेश, अनिल, रामचंद्र समेत सात को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल शशिकमल और मानसिंह को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed