{"_id":"9416bfeeaaa6c3f4f51bf9cb1400f743","slug":"crime-news-hindi-news-218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध रिश्ते पर भाई का किया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध रिश्ते पर भाई का किया कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैंट के सरकुलर रोड इलाके में एक बिजली मैकेनिक ने पत्नी से नाजायज रिश्ते की वजह से छोटे भाई का कत्ल कर दिया। रविवार रात कमरे में छोटे भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत देखकर वह आपा खो बैठा। उसने ईंट से भाई और पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। घर के अंदर शोर मचा तो आसपास के लोग दौड़े । खबर पाकर कैंट इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ आ गए। घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां घायल युवक की मौत हो गई। दूसरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख आरोपी को पकड़ लिया।
बिहार में औरंगाबाद जिले का एक युवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। वह कैंट इलाके में सरकुलर रोड पर पत्नी-बच्चों के साथ रहता है। उसने राजापुर में बिजली उपकरणों की दुकान खोल रखी है। उसका छोटा भाई ममफोर्डगंज इलाके में किराए पर रहकर टेंपो चलाता था। रविवार रात बिजली मैकेनिक दुकान से घर पहुंचा। वह घर के भीतर गया तो बच्चे एक कमरे में बैठकर टीवी देख रहे थे। दूसरे कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। पत्नी और छोटा आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर थे। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। यह देख बिजली मैकेनिक का खून खौल उठा। वह कमरे से बाहर निकला। फिर ईंट उठाकर अंदर आया और छोटे भाई के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। ईंट से कई वार कर उसने छोटे भाई को लहूलुहान कर दिया। पत्नी को भी पीटा। शोर सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बच्चे आ गए। मां-बाप और चाचा के बीच मारपीट होते देख बच्चे दहशत में एक कमरे के कोने में जाकर दुबक गए। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े तो घर के अंदर का नजारा देख वे भी घबरा गए।
सूचना पाकर इंस्पेक्टर कैंट राजहंस शुक्ला मौके पर पहुंचे। बिजली मैकेनिक के घायल भाई और पत्नी को बेली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। घायल युवक को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। हमलावर बिजली मैकेनिक का एक और भाई यहीं रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। खबर पाकर वह भी आ गया। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कैंट पुलिस ने आरोपी बिजली मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं देवर की मौत और पति की गिरफ्तारी से बिजली मैकेनिक की पत्नी को पछतावा हो रहा था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। मृत टेंपो चालक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि पत्नी से अवैध ताल्लुकात की जानकारी होने पर बिजली मैकेनिक ने गुस्से में यह वारदात कर डाली। मारा गया युवक अविवाहित था। उसकी उम्र लगभग पच्चीस साल थी।