फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कपड़ा कारोबारी से मारपीट और बमबाजी, तीन धराए

Mon, 29 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के कर्नलगंज इलाके में रविवार रात रेडीमेड गारमेंट शॉप के पास टायलेट कर रहे तीन नशेड़ियों ने आपत्ति करने पर कारोबारी से मारपीट कर ली। आसपास के लोगों ने घेरा तो नशेड़ियों ने बम पटके जिससे दो व्यक्ति जख्मी हो गए। इसके बाद लोगों ने घेरकर उन तीनों की जमकर धुनाई कर दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। उनमें एक पुराना अपराधी है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कर्नलगंज मुहल्ले में अरविंद गोस्वामी की रेडीमेड कपड़ों की शॉप है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने दुकान के बगल में तीन युवकों को टायलेट करते देखा। उन तोनों ने वहीं पास में बैठकर शराब भी पी थी। तीनों नशे में धुत थे। अरविंद ने दुकान के बगल टायलेट करने पर टोका तो वे गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग और दुकानदार जुट गए।
विज्ञापन


युवक भीड़ से घिरे तो उनमें से एक बम निकालकर पटक दिए। धमाकों से खलबली मच गई। दो लोग छर्रे धंसने से जख्मी हो गए। लोगों ने बम पटकने के बाद भाग रहे तीनों नशेड़ियों को दबोचा जमकर पीट दिया। तीनों जख्मी हो गए। इस बखेड़े की सूचना पाकर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए नशेड़ियों में नीरज गुप्ता और सिद्धू यादव कटरा तथा रोहित यादव एलनगंज का रहने वाला है। नीरज पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed