{"_id":"fa8271024b54a556eb58a1cb80e7d8e5","slug":"crime-news-hindi-news-1290","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गोली मार सड़क पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को गोली मार सड़क पर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मंगलवार दोपहर थरवई के कटियाही गांव के सामने फोरलेन हाइवे के नीचे युवती को गोली मारकर फेंक दिया गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो युवती खून से लथपथ पड़ी मिली। वहीं एक बाइक और तमंचा भी पड़ा मिला। युवती की सांस चल रही थी। खबर पाकर पहुंची थरवई थाने की पुलिस ने उसे फाफामऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर पर गोलियां धंसने से युवती की हालत बेहद नाजुक बनी थी। रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी इसलिए हमलावरों का भी सुराग नहीं लग सका है।
मंगलवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे का वाकया है। कटियाही गांव के लोगों ने कोखराज-हंडिया फोरलेन हाइवे के पास फायरिंग की आवाज सुनी तो कुछ देर बाद उधर गए। सुनसान में हाइवे की पुलिया के पास सड़क पर करीब 25-26 वर्षीय युवती खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर और कमर के पास जख्म थे। वहीं पैशन प्रो बाइक भी थी। 315 बोर का एक तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पाकर सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह थरवई थानाध्यक्ष शंभूनाथ तिवारी वहां पहुंच गए। युवती ने साड़ी पहन रखी थी। उसे फाफामऊ स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के सिर पर तीन और पीठ पर एक गोली लगी है।
गलेे पर भी दबाव के निशान थे। खून बहुत बह जाने से युवती की दशा बेहद नाजुक बनी थी। पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन रात तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। यूं इस घटना का रहस्य बना हुआ है कि युवती कौन है और उसे किन लोगों ने मारा? और क्यों? पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने पर ही जांच आगे बढ़ सकेगी। जिले से लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवायड और फोरेेंसिक टीम को भी बुलाकर छानबीन की लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिल सका।