फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

जेल में बीमार हुआ राजेश पायलट, इलाज का आदेश

Thu, 04 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
नैनी कारागार में बंद पूर्व मंत्री नंदी पर रिमोट बम से हमले का मुख्य आरोपी राजेश पायलट जेल में बीमार हो गया है। जिला न्यायालय ने उसका इलाज कराने का आदेश नैनी जेल अधीक्षक को दिया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर प्रेमनाथ ने दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार नंदी हमला मामले में जेल में बंद आरोपी आनंद उर्फ राजेश पायलट ने अर्जी देकर कहा है कि वह स्लिप डिस्क से पीड़ित है। कोर्ट ने उसका इलाज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज कराने का आदेश दिया था लेकिन जेल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसे पीठ में असहनीय दर्द हो रहा है। अदालत ने नैनी जेल के अधीक्षक को आदेश देते हुए कहा है कि जेल अस्पताल में यदि उपचार संभव न हो तो बाहर ले जाकर इलाज कराए ।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर हुए हमला मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर प्रेमनाथ की कोर्ट में  सुनवाई हुई। आरोपी शिवमोहन पांडे की ओर से गवाह नंदी से जिरह की गई जो जारी है। अगली सुनवाई दस फरवरी को होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अभियोजन के अनुसार मामले के आरोपी यज्ञनारायण, शिवमोहन, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम जितेंद्र, प्रेमसागर, आनंद उर्फ राजेश पायलट, दिलीप मिश्रा जेल से पेश किए गए । जमानत पर रिहा कृपानंद ,केशव और राजेश यादव भी उपस्थित हुए। विधायक विजय मिश्र, जयशंकर, मो0 रफीक, और सुभाष की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed