फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in phulpur village

जैदी ने रची थी हत्या की साजिश, सभी दुश्मनों को कर लिया था साथ

Mon, 05 Feb 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime in phulpur village
arrested
फूलपुर में पखवारे भर पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर और सपा कार्यकर्ता इम्तियाज अहमद उर्फ शहजादे हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता एहतेशाम जैदी है। कभी उसके ही ड्राइवर रहे शहजादे का लगातार बढ़ता रसूख उससे सहन नहीं हो सका। ऐसे में उसने शहजादे के मामा समेत सभी दुश्मनों को साथ कर लिया और फिर साजिश रचकर शहजादे की हत्या करवा दी। एसएसपी ने बताया कि  नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीती 17 जनवरी को फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी प्रॉपर्ट्री डीलर इम्तियाज अहमद उर्फ शहजादे की फूलपुर में ही वेदांता होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने सात गोलियां उसके शरीर में उतार दी थीं। मामले में मृतक के भाई सिराज अहमद उर्फ सोनू ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कुल छह पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें मनोज तिवारी, तौकीर अहमद उर्फ बिच्छी, मो. शादाब, एहतेशाम जैदी व शहजादे का मामा सत्तार समेत एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था। सोमवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जांच में लगी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं। विवेचना के दौरान संदीप ओझा निवासी लोचनगंज, पूरेमहारत, थाना फूलपुर का नाम सामने आया। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल ली। बताया कि घटना में नामजद मनोज तिवारी उसका दोस्त है और उसी के कहने पर वह साजिश में शामिल हुआ। 
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता एहतेशाम जैदी है। एहतेशाम भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शहजादे कभी उसका ड्राइवर था। कुछ समय बाद वह खुद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा और धीरे-धीरे इस क्षेत्र में उसका रसूख बढ़ता ही गया। एहतेशाम यह सहन नहीं कर सका। उसने इम्तियाज को रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके लिए उसने एक-एक कर मनोज, तौकीर, शादाब व सत्तार को अपने साथ मिला लिया। मनोज के कहने पर संदीप भी इस साजिश में शामिल हुआ। इसके बाद तय योजना के मुताबिक शहजादे की हत्या कर दी गई। एसएसपी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक , इस हत्याकांड में एक खास बात है कि सभी आरोपियों की शहजादे से दुश्मनी थी। जैदी जहां उसके बढ़ते रसूख को लेकर उससे दुश्मनी रखता था, वहीं मामा सत्तार से शहजादे का करोड़ों रुपये क ी प्रॉपर्टी का विवाद था। मनोज को शहजादे ने पीटा था, तब से वह उससे दुश्मनी रखता था। शादाब और तौकीर से भी उसका पूर्व में विवाद हो चुका था। पुलिस के सामने गिरफ्तार संदीप ने बताया कि उसकी शहजादे से कोई दुश्मनी नहीं थी। मनोज के कहने पर वह इस साजिश में शामिल हुआ। पुलिस ने बताया कि एक बार जैदी ने शहजादे को बुरी तरह पीटा था, जिसमें उसके साथ ही तौकीर और शादाब भी नामजद हुए थे।

गोली मारने वालों में तीन लोग थे शामिल
इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शहजादे की हत्या की साजिश जैदी के साथ ही सत्तार और संदीप ने रची। इन तीनों को 120 बी के तहत आरोपी बनाया जाएगा। जबकि गोली मारने वालों में मनोज, शादाब और तौकीर शामिल रहे। आरोपियों में सत्तार को छोड़कर सभी के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। संदीप के खिलाफ गुंडा एक्ट समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह मनोज पर तीन, शादाब पर जानलेवा हमले का एक और तौकीर के खिलाफ पहले भी चार केस दर्ज हो चुके हैं।

हेड कांस्टेबल का बेटा है संदीप
पुलिस लाइन में मीडिया के सामने गिरफ्तार आरोपी संदीप ने बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वह मौजूद समय में अमेठी जिला में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी केदौरान ही संदीप केपास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह मोटरसाइकिल इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद कुछ दिनों के लिए संदीप चंडीगढ़ भी रहा।


पांच अन्य लोगों का नाम भी आया सामने
एसएसपी ने बताया कि संदीप से पूछताछ के बाद इस मामले में पांच अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें जैदी के एक ड्राइवर का भी नाम शामिल है। पुलिस का कहना है कि जैदी के कहने पर इसी ने मनोज, शादाब और तौकीर को असलहे उपलब्ध कराए गए थे। संदीप का 164 में बयान दर्ज कराने के बाद इन लोगों का नाम भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed