{"_id":"9ffe65ca84689776d2b3bde7dd70bb4f","slug":"crime-hindi-news-624","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के चक्कर में बीटेक छात्र ने गंवाए 65 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के चक्कर में बीटेक छात्र ने गंवाए 65 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराध के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लोग इनसे सबक नहीं ले रहे। एमएनएनआईटी के बीटेक छात्र, फौजी की पत्नी और सब्जी कारोबारी भी साइबर शातिरों के चंगुल में फंस गए और हजारों रुपये गंवा बैठे। बीटेक छात्र को इनाम में कार देने का झांसा देकर 65 हजार रुपये का चूना लगाया गया तो रिटायर्ड फौजी तथा कारोबारी के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई।
एमएनएनआईटी के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र नवीन कुमार के पास कुछ दिन पहले फोन आया था कि उसे इनाम में कार मिली है। मूलरूप से गोरखपुर के गगहा के नवीन को कार के बदले 65 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। उसने अलग-अलग तारीखों में ममफोर्डगंज स्थित बैंक की शाखा से रुपये जमा करा दिए। जब काफी दिन हो गए लेकिन कार नहीं मिली तो उसे शक हुआ। पुलिस के मुताबिक नवीन ने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया जिससे उसे इनाम के लिए कॉल आई थी। उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह शिवकुटी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। विवेचना एसआई स्वास्तिक द्विवेदी को सौंपी गई है।
धूमनगंज के मधुवन विहार कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र सिंह की पत्नी आशा देवी के खाते से भी साइबर शातिरों ने आठ हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। उनके पास बैंक कर्मचारी बनकर एक युवक ने फोन किया था और एटीएम नंबर तथा पिन के बारे में जानकारी जुटा ली थी। उन्होंने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। कैंट थाना क्षेत्र के ऊंचावगढ़ी के रहने वाले सब्जी कारोबारी पवन कुमार को भी बैंक के नाम पर चूना लगा दिया गया। पवन के खाते से 13 हजार रुपये उड़ा दिए गए। उन्होंने कैंट थाने में शिकायत की है।