फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

गैंगरेप का आरोप लगा मुकरी विकलांग युवती

Sat, 27 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
 उतरांव इलाके में एक विकलांग युवती ने दो लोगों पर अपहरण कर एक कमरे में तीन दिन तक गैंगरेप का आरोप लगाया। मगर कुछ ही घंटे के बाद जांच के बाद पुलिस ने उसे झूठा साबित कर दिया। खुद युवती भी अपने आरोप से साफ मुकर गई है। उतरांव इलाके के एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले 26 साल की विकलांग युवती से तीसरी शादी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह पत्नी को लेकर शहर में एसएसपी कार्यालय आया। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पिछले रविवार को वह घर से बाहर निकली थी तभी उसे दो लोग मुंह दबाकर उठा ले गए। उसे झूंसी के एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर दोनों ने रेप किया। मंगलवार को उसे गांव लाकर छोड़ा तो वह घर पहुंची। दो दिन तक वह पति से घटना छिपाए रही। युवती को उसके पति सहित उतरांव थाने भेज दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की। गांव जाकर पूछताछ की। अभी जांच चल रही थी, इसी बीच युवती ने दुबारा थाने जाकर जांच कर रहे एसओ धमेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि उसने जो आरोप लगाया वह गलत था। उसने किसी के बहकावे में आकर ऐसा बयान दिया। उसके साथ रेप जैसी कोई घटना नहीं हुई। वह इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed