{"_id":"19e5d312c7d82b4cfb92c0a41462cf15","slug":"crime-hindi-news-554","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग देख बाइक छोड़ भागा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग देख बाइक छोड़ भागा शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम को पांच बजे जानसेनगंज इलाके में चेकिंग के दौरान एक झपटमार को दबोच लिया। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक शातिर पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। बाइक को कोतवाली पुलिस को हवाले कर दिया गया।
सीओ ट्रैफिक अल्का धर्मराज के मु़ताबिक शाम को टीएसआई इंद्रजीत के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक झपटमार महिला की पर्स छीनकर भागा। महिला ने शोर मचाया तो भाग रहे झपटमार को सिपाहियों ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं आधे घंटे बाद एक बाइक से दो युवक आते हुए दिखे। लेकिन चेकिंग देखकर बाइक सवार रुक गए। सिपाहियों ने दौड़ाया तो वे भागने लगे। लेकिन उनकी ने धोखा दे दिया। बाइक बंद हो गई तो छोड़कर भाग निकले। एसएसआई कोतवाली सुनील दत्त राय ने बताया कि बाइक सवार युवक पुलिस के डर से भागे थे। बाद में थाने आने पर उनकी बाइक का चालान कर दिया गया।
सीओ ट्रैफिक अल्का धर्मराज ने बताया कि कंपनी बाग के सामने स्थित एक स्कूल के सामने वाहन खड़ा करने पर सौ वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहन को ट्रैफिक पुलिस लाइन ले जाया गया। स्कूल के बाहर वाहन खड़ा करने से जाम के हालात बन जाते हैं। जिसके चलते आवागमन बाधित होता है सड़क पर जाम लग जाता है। जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।