{"_id":"31802d51bedf6714f8824bfe123e282f","slug":"crime-hindi-news-412","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मालिक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव के इब्ने अहमद पर मंगलवार रात तेजाब उड़ेल दिया गया। उनको बेली गांव के ही पिंटू मिश्रा ने रुपये देने के बहाने से अपने घर पर बुलाया था। अहमद जमीन पर गिर पड़े तो आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। कैंट पुलिस ने अहमद को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा तेजाब से बुरी तरह झुलस गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी पिंटू की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।
इबभने अहमद का सोरांव थाना क्षेत्र के गद्दोपुर में ईंट भट्ठा है। उनके परिजनों के मुताबिक बेली के ही रहने वाले वकील लक्ष्मी नारायण मिश्रा के बेटे पिंटू मिश्रा ने उनसे एक लाख रुपये किसी काम के लिए उधार लिए थे। वह रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था। जब अहमद उस पर दबाव डालने लगे तो उसने एक लाख रुपये का चेक दे दिया था। चेक बाउंस हो गया तो अहमद ने इस पर उसे भला बुरा कहा था। मंगलवार रात आठ बजे के आसपास अहमद बेली चौराहे पर बैठे थे तो पिंटू का उनके पास फोन आया कि घर आकर रुपये ले लें।
अहमद अपनी बाइक ने पिंटू के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा पिंटू ने खोला। आरोप है कि उसके हाथ में एक बोतल थी। वह उनको गाली देने लगा और बोतल में रखा तरल उन पर उड़ेल दिया। तेजाब के हमले से वह छटपटाने लगे। उनके बाल, चेहरे, कान, गर्दन, दोनों हाथ के साथ ही शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उनके बेटे फराज, शाद और पत्नी शाहीन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को रात में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर कैंट हरिशंकर राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।