{"_id":"b5fbca40dd0243fee43f006bb83f3940","slug":"crime-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पर छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी हॉस्टल गेट के सामने बृहस्पतिवार दोपहर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद छेड़खानी को लेकर हुआ था। छात्र गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग और बमबाजी भी हुई। झगड़े में एक छात्रनेता को पीटा गया। फायरिंग, बमबाजी की खबर पाकर कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने पर तहरीर नहीं दी थी।
झगड़ा दोपहर 12 से एक बजे के बीच हुआ। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा दो सहेलियों के साथ केपीयूसी गेट के पास खड़ी थी। स्कूटी सवार सहेलियां कुछ देर बाद चली गईं तो छात्रा अकेली रह गई। इसी बीच वहां चार युवक पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी की। छात्र ने विरोध किया तो उसको धमकी दी गई। इसके बाद उसने फोन कर किसी को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में स्कार्पियो से आधा दर्जन समर्थकों के साथ छात्रसंघ चुनाव लड़ चुका एक छात्रनेता पहुंचा। विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी तो स्कार्पियो में सवार युवकों ने तमंचे से तीन फायर किए। इसके बाद हॉस्टल की तरफ से आए छात्रों ने जवाब बमों से दिया। हालांकि बमबाजी और फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई। स्कार्पियो सवार हालैंड हॉस्टल की तरफ से आए थे और लल्ला चुंगी ओर भाग निकले। छात्रा भी वहां से पैदल ही निकल गई। कुछ सीनियर छात्रों के आने के बाद बमबाजी करने वाले वहां से चले गए। छात्रा सराय इनायत थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मारपीट में छात्रनेता को चोटें भी आईं लेकिन उसने घटना से ही इंकार किया। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर फोर्स भेजी गई थी। कोई पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आया है।