फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

हाइवे पर तमंचा सटाकर वकील से लूट

Fri, 27 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर वकील को लूट लिया। बदमाश 10 हजार रुपये लूटने के बाद फरार हो गए। कोखराज-हंडिया हाइवे पर बिगहिया गांव के पास शुक्रवार रात हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना एसओ सोरांव मौके पर पहुंचे। पुलिस तहरीर लेकर लुटेरों की तलाश में जुट रही है।
विज्ञापन


थरवई के बसमहुआ गांव के विनोद कुमार मिश्र वकील हैं। वह रात में अपनी बहन के घर प्रतापगढ़ से लौट रहे थे। हाइवे पर बिगहियां गांव के सामने दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर विनोद को रोक लिया। बदमाशों ने उतरते ही तमंचा निकाल लिया और विनोद के कनपटी पर सटा दिया। विनोद दहशत में आ गए। बदमाशों ने जेब में रखा 10 हजार रुपया, मोबाइल और बाइक लूटने के बाद कमलानगर की भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद विनोद ने शोर मचाया तो गांव पहुंचे। सूचना पर एसओ सोरांव राजेश कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की सुरागरशी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed