{"_id":"f4d13ee5563591ead915de209589bbcb","slug":"crime-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलगांव में आबकारी टीम पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपलगांव में आबकारी टीम पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल गांव में मंगलवार की शाम छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला बोल दिया। आबकारी टीम को देखते ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव पर आबकारी सिपाहियों ने राइफल तानी तो हमलावर भाग खड़े हुए। आबकारी विभाग ने पीपल गांव के छह लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई तो पुलिस भी हमलावरों की पहचान में जुट गई है।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शाम को चार बजे के आसपास पीपलगांव और जयरामपुर गांव में छापा मारने पहुंचे थे। जयरामपुर में तो कुछ नहीं हुआ लेकिन जैसे ही टीम पीपल गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों को खदेड़ने के बाद आबकारी टीम ने 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा होरी लाल, रमेश, खेमचंद्र, बिहारी गौड़, विजय पासी, श्रीमंगता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गांव में शराब की भट्ठियां भी तोड़ी गईं।