फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो बैग

Tue, 06 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
 कानपुर के राजेंद्र नगर के रहने वाले कपड़ा कारोबारी मनीष सिंह को टप्पेबाजों ने चूना लगा दिया। वह मंगलवार को दिन में 11.30 बजे फोर्ट रोड चौराहे के समीप काले रंग की वैगनार को खड़ीकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गए थे, इतने में शीशा तोड़कर दो बैग उड़ा दिए गए। बैग में कपड़े और पांच हजार रुपये थे। उन्होंने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


मनीष सिंह अपने परिवार के साथ संगम स्नान के लिए आए थे। वह स्नान के बाद वाराणसी विश्वनाथ दर्शन के लिए निकले। इसी बीच उन्होंने नाश्ता करने के लिए कार फोर्ट रोड चौराहे के पास खड़ी कर दी। वह आधे घंटे बाद लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। दोनों बैग गायब थे। खबर पाकर दारागंज थाने की संगम चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे। माघ मेला क्षेत्र के आसपास कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाने की इधर बीच कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed