फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

दो आशिकों ने की थी विवाहिता की हत्या

Tue, 06 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
करीब एक माह पहले फूलपुर इलाके में विवाहित युवती उषा की हत्या के बाद लाश पुआल में छिपाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों का युवती से नाजायज रिश्ता था। उनमें एक टेंट कारोबारी है। पुलिस ने युवती के पति से पूछताछ और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर इन दोनों को उठाया। इन आरोपियों ने कबूला कि उषा उनसे इलाज के लिए पैसे मांग रही थी। इनकार करने पर उसने थाने में बलात्कार का मुकदमा लिखाने की धमकी दी जिसके बाद उसे शराब पिलाकर चाकू से गोदकर मार डाला था।
विज्ञापन


अमोलवा कला गांव फूलपुर में रहने वाला गुल्लू मुसहर जौनपुर के ईंट-भट्ठे में काम करता है। यहां घर में उसकी पत्नी उषा बच्चे संग रहती थी। आठ दिसंबर को उषा मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) में अपनी बहन के यहां जाने को निकली। गुल्लू ने ही उसे शाम चार बजे ऑटो में बैठाया। फिर वह खुद काम पर चला गया। कई दिन बाद लौटने पर उसे पत्नी के लापता होने का पता चला। वह थाने गया तो पता चला कि 15 दिसंबर को बगल के महजुदवा गांव में पुआल के ढेर में युवती की लाश मिली थी। उसने शव की शिनाख्त पत्नी उषा के तौर पर की। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने अपने ही गांव के टेंट कारोबारी रामखेलावन यादव और बगल के करूआडीह गांव निवासी राकेश कुमार पर शक जताया। पहले वह रामखेलावन के टेंट हाउस में काम करता था। उसे शक था कि रामखेलावन तथा राकेश से उसकी पत्नी उषा के बीच अवैध रिश्ता है। पुलिस ने उषा के लापता मोबाइल फोन की कॉल डिटेल हासिल की तो उसमें भी आखिरी कॉल रामखेलावन की ही थी। पुख्ता सुबूत मिलने के बाद फूलपुर थाना प्रभारी रमेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक धीरज सिंह और सिपाहियों सोबरन तथा शिवबचन यादव के साथ मिलकर रामखेलावन तथा राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन दोनों ने उषा के कत्ल का जुर्म कुबूल लिया। रामखेलावन ने बताया कि उषा के साथ उसका तीन साल से मिलना-जुलना था। राकेश से भी वह चोरी-छिपे मिलती थी। दोनों से पैसे भी लेती थी। इधर कुछ समय से उसकी तबीयत खराब रहने लगी। डॉक्टर ने बच्चेदानी में खराबी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी जिसमें 20 हजार से ज्यादा पैसे लगने थे। उषा ने उन दोनों से पैसों की मांग की। इनकार पर धमकाया कि उन दोनों के खिलाफ थाने में बलात्कार का मुकदमा लिखा देगी। ऐसे में घबराकर उन्होंने उषा के कत्ल का प्लान बना लिया। आठ दिसंबर को वह बहन के यहां जाने को निकली तो उन दोनों ने उसे फूलपुर कस्बे में ऑटो से उतार लिया। फिर पैसे देने का झांसा देकर उसे साथ ले लिया। बाजार से शराब की बोतल और चाकू खरीदा। रात में उसे आठ बजे महजुदवा गांव में पुआल के ढेर पर ले गए। वहां तीनों ने बैठकर शराब पी। उषा नशे में डूबी तो चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। फिर लाश पुआल के नीचे छिपाकर दोनों भाग गए। चाकू वहीं फेंक दिया और मोबाइल तोड़कर नाले में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed