{"_id":"5a0210cf4f1c1bdb538bb9c8","slug":"court-order-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज से रेप में डॉक्टर समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज से रेप में डॉक्टर समेत तीन पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर मंगलवार को हंडिया थाने में बलात्कार के दो मुकदमे दर्ज किए गए। एक मुकदमा नाबालिग बीमार लड़की से रेप के आरोप में निजी चिकित्सालय के डॉक्टर और कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखा गया। दूसरा केस एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है।
उतरांव इलाके की एक महिला कई साल से अपनी बेटी के साथ हंडिया कस्बा में रहती है। उसके पति का निधन हो चुका है। इस महिला का आरोप है कि छह जून को वह अपनी बीमार नाबालिग बेटी को इलाज की खातिर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में ले गई थी। बेटी को चिकित्सालय में छोड़कर वह कुछ देर के लिए घर चली गई। वह चिकित्सालय लौटी तो बेटी की हालत खराब थी। उसके साथ रेप किया गया था। बेटी ने बताया कि उसके साथ दरिंदगी करने में चिकित्सालय के संचालक डॉ. आनंद तिवारी, उनका साला और एक कर्मचारी चंद्रशेखर शामिल था। महिला का आरोप है कि वह दूसरे रोज हंडिया थाने गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। तब उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर मंगलवार को हंडिया थाने में रेप का केस लिखकर जांच शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि घटना की हकीकत पता करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि महिला ने अपने देवर के खिलाफ भी बलात्कार का केस दर्ज कराया था।
रेप का दूसरा केस अभयापुर खपटिहा गांव की महिला ने दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि इस साल 18 फरवरी की शाम वह पांच साल की बेटी के साथ खेत की तरफ गई थी, तभी पड़ोसी गांव बजहा मिश्रान के सुरेश और गुलाब ने उसे पकड़ लिया। उन दोनों ने उसके साथ रेप किया। बेटी चीखी तो एक आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसने शोर मचाया तो राहगीरों को उधर आता देख दोनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि उसने थाने में जाकर अर्जी दी थी लेकिन पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। तब उसे कोर्ट में अर्जी देनी पड़ी। अब पुलिस ने केस लिखकर जांच शुरू की है।