फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversy over Gawan's 'real' suicide note

गवन के ‘असली’ सुसाइड नोट पर विवाद

Wed, 25 Apr 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Apr 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Gawan's 'real' suicide note
investigation
जमुना क्रिश्चियन कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके गवन की खुदकुशी के मामले में ‘ओरिजिनल सुसाइड नोट’ पर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने उन्हें मूल कॉपी का फोटोस्टेट मुहैया कराया है। जब तक मूल कॉपी और उनकी पुरानी डायरी या नोट्स उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, जांच नहीं की जा सकती। मंगलवार को भी पुलिस ने घरवालों से बातचीत की। घरवालों ने सुसाइड नोट में दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन


आरके गवन खुदकुशी मामले में ‘ओरिजिनल सुसाइड नोट’ का पेच फंस गया है। दरअसल, घरवालों ने अभी पुलिस को सुसाइड नोट का फोटोस्टेट ही मुहैया कराया है। इंस्पेक्टर निशिकांत राय का कहना है कि हैंड राइटिंग का मिलान मूल कॉपी से ही किया जाएगा। घरवालों ने अभी तक मूल कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है। दूसरी ओर आरके गवन के बेटे धीरज का कहना है कि जिस तरह से उन्हें और उनके परिवार की घेरेबंदी की जा रही है, वह सुसाइड नोट को स्कैन कराके ही पुलिस को सौंपेंगे। आरोपी बेहद ताकतवर हैं। वह सुसाइड नोट में छेड़छाड़ कर सकते हैं। फिलहाल, मूल कापी की स्कैनिंग करा दी गई है। बुधवार को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने आरके गवन के पुराने नोट्स और सिग्नेचर मांगे हैं। धीरज ने बताया कि नोट्स तो मिल गए हैं, लेकिन कोई भी घर में अपना सिग्नेचर नहीं रखता है। पुलिस से यह बात बताई गई है। धीरज का आरोप है कि उनका परिवार दहशत में है। अधिकारियों से सुरक्षा की भी मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने रुद्रनारायण पाठक की एफआईआर पर उनके पिता आरके गवन और शुआट्स के विनोद बी लाल के खिलाफ चार्जशीट लगा दी और आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद से ही पिता बहुत परेशान थे। उन्होंने विवेचक से कहा था कि अगर 78 साल की उम्र में उन पर भूमाफिया होने का दाग लगाया गया तो वह सुसाइड कर लेंगे। अंत में हारकर उन्होंने यही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके गवन के बेटे धीरज गवन का कहना है कि उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से लाइसेंस के लिए भी बात की थी। कोई सुनवाई नहीं हुई। वह जल्द ही परिवार के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed