{"_id":"d9445e51946c2caf7271451a7e313d1c","slug":"contractor-to-tear-the-file-senior-clerk-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने फाइल फाड़ी, वरिष्ठ लिपिक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने फाइल फाड़ी, वरिष्ठ लिपिक से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में बेलन नहर प्रखंड में ठेकेदार ने वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर के साथ ठेकेदार ने मारपीट की और भुगतान संबंधित फाइल फाड़ दी। आरोप करेली के रहने वाले ठेकेदार अली इरशाद पर लगा है। बृहस्पतिवार शाम वरिष्ठ लिपिक ने शिवकुटी थाने में ठेकेदार अली इरशाद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी फाइल को फाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
बेलन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार के मुताबिक निर्माण कार्य का ठेका अली अरशद को मिला था। टेक्निकल ऑडिट कमेटी ने गुणवत्ता में कमी पाई थी। इसमें भुगतान में कटौती का आदेश जारी किया गया था। इसी बात को लेकर ठेकेदार अली इरशाद बुधवार को कार्यालय पर पहुंचा और वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर से उलझ गया। अली ने उनके साथ मारपीट की और फाइल को छीनकर फाड़ दिया। अली ने बाबू को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के तुरंत बाद ही अली ने शिवकुटी थाने को तहरीर दे दी। देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में अभी आरोपी से पूछताछ नहीं की गई है।