Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable accused of circulating obscene photos and videos female student FIR registered and investigation

प्रयागराज : सिपाही पर छात्रा की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, एफईआर दर्ज कर छानबीन शुरू

Wed, 18 Nov 2026 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने पर एक छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिपाही ओमेंद्र परिहार ने छात्रा की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी।

विज्ञापन
Constable accused of circulating obscene photos and videos female student FIR registered and investigation
girl crime - फोटो : Social media

विस्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने पर एक छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिपाही ओमेंद्र परिहार ने छात्रा की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। इंस्टाग्राम पर उसके नाम से आईडी बनाकर अश्लील फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पोस्ट की। छात्रा के भाई की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हमीरपुर की रहने वाली छात्रा का परिवार कैंट इलाके में रहता है।

विज्ञापन


छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आरोप है कि जालौन निवासी ओमेंद्र परिहार यूपी पुलिस में सिपाही है। करीब दो साल पहले वह बांदा कोतवाली में तैनात था। वह पीड़िता के भाई का दोस्त था इसलिए घर पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान बढ़ी।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और बताया कि उसके परिवार के लोग भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। पीड़िता का दो जुलाई 2026 को उसका यूपीटीईटी का पेपर था। वह परीक्षा देने बांदा गई। आरोपी उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ संबंध बनाए। बाद में गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसे गर्भपात कराने के लिए अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दवा देने के बाद वह उसे अकेला छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने 22 अक्तूबर को बांदा के नगर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। भाई का आरोप है कि बांदा में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी ने परिवार के लोगों को जोड़कर व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया।


इसमें बहन के अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी उसके नाम से आईडी बनाकर अश्लील सामग्री और रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed