फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confrontation between the two villages along the highway , sabotage

हाइवे किनारे दो गांवों के बीच टकराव, तोड़फोड़

Sat, 07 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सोरांव इलाके में हाइवे के बगल स्थित हाजीगंज और सरसा बढ़ईया गांव के  लोग शनिवार दोपहर आमने-सामने आ गए। शराब के नशे में धुत कार सवार हाजीगंज के रहने वाले युवक सरसा गांव के लोगों को गाली देने लगे। सरसा गांव के लोगों ने विरोध किया तो उनके बीच मारपीट होने लगी। मारपीट की खबर दोनों गांवों के लोगों को हुई तो वे लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। दोनों गांवों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ हुई। मारपीट दोनों गांवों के तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कोखराज-हंडिया हाइवे पर सोरांव इलाके के हाजीगंज और सरसा बढ़ईया गांव अगल-बगल हैं। दोपहर में हाजीगंज के आधा दर्जन युवक कार से सरसा गांव के पास हाइवे पर पहुंचे। वहां ढाबे पर शराब पीने के बाद सरसा गांव के लोगों को गाली देने लगे। वहां मौजूद गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर मारपीट शुरू हो गई। सरसा गांव के लोग भारी पड़े और हाजीगंज के युवकों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसकी खबर हाजीगंज गांव पहुंची तो एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर लोग दौड़े। इसके बाद दोनों गांवों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। आधे घंटे तक हाइवे पर बवाल चलता रहा। मारपीट और तोड़फोड़ के साथ कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में हाजीगंज के अमन यादव, मिठाई लाल और सरसा गांव के अरुण और पप्पू समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए। एसओ सोरांव राजेश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में गाली गलौज करने पर दोनों गांवों के लोग भिड़े थे। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed