{"_id":"f9097b7882a848af691803110e7c5079","slug":"commission-chairman-will-be-deputed-against-giants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग अध्यक्ष के खिलाफ जुटेंगे दिग्गज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयोग अध्यक्ष के खिलाफ जुटेंगे दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.अनिल यादव को हटाने तथा इनके कार्यकाल में हुई भर्तियाें की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने एक बार फिर शंखनाद किया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की रविवार को हुई बैठक में 20 सितंबर को सम्मेलन की घोषणा की गई। सम्मेलन में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसआर लाखा, वरिष्ठ आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडेय भी शामिल होंगे। इनके अलावा अन्य आईएएस, आईपीएस अफसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल तथा अन्य संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। 20 सितंबर के सम्मेलन में प्रदेश या इलाहाबाद बंद, रैली आदि की घोषणा की जा सकती है।
भर्तियों की सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रतियोगी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। 40 से अधिक बार वे सड़क पर उतर चुके हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल है। अब उन्होंने एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी की है।
विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसमें 20 सितंबर को सम्मेलन की घोषणा की गई। मांग माने जाने के लिए प्रदेश सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो नए आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसके तहत प्रदेश या इलाहाबाद बंद की भी तैयारी है। सम्मेलन से सभी वर्ग को जोड़ने की तैयारी की गई है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो सभी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। समिति के अवनीश पांडेय ने बताया कि एसआर लाखा, सूर्य प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडेय तथा कई अन्य अफसरों ने 20 सितंबर को सम्मेलन में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। आयोग के अन्य पूर्व अध्यक्षों, एनजीओ तथा संगठन के लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने भी हुंकार भरी है। मोर्चा की ओर से आरटीआई के तहत अध्यक्ष डॉ.अनिल यादव के अलावा पूर्व चेयरमैन मिल्कियत सिंह के कार्यकाल के दौरान आयोग से संबंधित दर्ज मुकदमों, न्यायिक लड़ाई में खर्च राशि, इसका जिम्मेदार कौन और इसमें प्रदेश सरकार कितने प्रतिशत की मदद करता है, से संबंधित जवाब मांगा गया है।
मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी सोमवार को पीसीएस में सीसैट को क्वालीफाइंग करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर जुटेंगे। मोर्चा की रविवार को हुई बैठक में लोअर सबऑर्डिनेट के लिए 2014 का सत्र लैप्स होने की स्थिति में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की गई। इसे लेकर प्रतियोगी हाईकोर्ट भी जाएंगे। बैठक में कौशल सिंह, अनिल उपाध्याय, कुंवर साहब सिंह, मनीष पाठक, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।