{"_id":"5aa2ed0c4f1c1ba6768b49fb","slug":"college-employees-students-clash-fierce-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कर्मचारियों-छात्रों में भिड़ंत, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज कर्मचारियों-छात्रों में भिड़ंत, जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरपुर के इरादतगंज स्थित एक कॉलेज में में शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। रिजल्ट घोषित न होने से नाराज बीफार्मा के छात्रों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। उधर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताया। घटना के बाद छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अफसरों को शिकायती पत्र सौंपा। दोनों पक्षों ने घूरपुर थाने में भी शिकायत की है।
घूरपुर के इरादतगंज में एमएमटी, सीएसम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन स्थित है। यहां बीटीसी के साथ ही बीफार्मा की पढ़ाई होती है। शुक्रवार सुबह बीफार्मा के छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा शुरू कर दया। छात्र राहुल, सूरज, अमित, जागेन्द्र, देवेश, संतोष आदि ने आरोप लगाया कि बिना रिजल्ट घोषित किए ही नए सत्र की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बताया कि छात्र रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे थे कि उनसे गालीगलौच और मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद भुक्तभोगी छात्रों ने घूरपूर थाने और फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
उधर कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि छात्रों ने जबरन कक्षाओं में तालाबंदी कर दी। साथ ही पथराव किया जिसमें कर्मचारी शशि गंभीर रूप से घायल हुआ। कालेज के रजिस्ट्रार राजेश मिश्र ने छात्रों को तीन दिन के अंदर रुके हुए परीक्षा परिणाम को घोषित किए जाने का अश्वासन दिया। उधर प्रबंधक दिनेश सिंह का कहना है कि कुछ स्थानीय नेताओं के बहकावे में आकर छात्रों ने पथराव किया। दुर्व्यवहार का आरोप गलत है। अंतिम वर्ष के कुछ छात्रों को फीस जमा करने को कहा गया तो उन्होंने ही यह पूरा हंगामा किया। मामले में घूरपुर एसओ इंद्रदेव ने बताया कि छात्रों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।