फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CO couple was demolished illegal construction

जमींदोज हुआ सीओ दंपति का अवैध निर्माण 

Sat, 06 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
CO couple was demolished illegal construction
बुलडोजर चला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एडीए और नगर निगम ने शुक्रवार को सिविल लाइंस के टीबी सप्रू रोड पर एक सीओ दंपति के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माण नजूल भूमि पर किया गया था। पिछले सप्ताह दौरे पर आए मुख्य सचिव के समक्ष यह मुद्दा कुछ लोगों ने उठाया था। कमिश्नर राजन शुक्ला द्वारा करवाई गई जांच के बाद उक्त अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया गया। इस दौरान यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस ज्वाइंट टीम द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र के अन्य स्थानों में पार्किंग स्थल पर बनी 12 दुकानों को खाली कराते हुए ध्वस्त करने की भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मुख्य सचिव दीपक सिंघल के शहर आगमन के दौरान टीबी सप्रू रोड पर नजूल भूमि पर सीओ दंपति द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण का मुद्दा उठा था। कमिश्नर राजन शुक्ला ने बताया था कि इस प्रकरण की जांच के बाद वहां काम रुकवा दिया गया था। मुख्य सचिव ने कहा था कि अगर निर्माण अवैध है तो उसे तोड़ दिया जाए।
विज्ञापन


इस बीच छह अगस्त को मुख्य सचिव एक बार फिर इलाहाबाद पहुंच रहे हैं, सो शुक्रवार को एडीए के जोनल अफसर आलोक कुमार पांडेय, नगर निगम के प्रभारी अतिक्रमण एसएल यादव, एसीएम प्रदीप कुमार, सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां दो जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस बीच मौके पर दोनों सीओ दंपति भी पहुंच गए और कार्रवाई टालने की मांग करने लगे, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। थोड़ी ही देर में 250 वर्ग मीटर में फैला अवैध निर्माण गिरा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व कूपर रोड एवं एमजी रोड कार्नर स्थित शिव महिमा कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में स्थित पार्किंग स्थल के स्थान पर बनी 12 दुकानों को खाली कराते हुए ध्वस्त कर दिया गया। लाजपत राय रोड पर भी संयुक्त अभियान के दौरान रोड पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई में इंसपेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय, भवन निरीक्षक आरएन आजाद, विजय शंकर पांडेय, एसपी सिंह, पीयूष मोहिले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed