फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clothes off, threw the corpse into the river after decapitation

कत्ल के बाद कपड़े उतार यमुना में फेंकी थी लाश

Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Clothes off, threw the corpse into the river after decapitation
क्राइम - फोटो : amar ujala
अल्लापुर के सुनील अपहरणकांड की गुत्थी सुलझ गई है। घटना के बाद फरार एक आरोपी आशीष यादव को सोमवार रात पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नए यमुना पुल के पास सुनील की पैंट बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उस रात अल्लापुर में ईंट-पत्थर से मारकर बेहोश करने के बाद गोली मारकर सुनील की हत्या की गई। फिर कपड़े उतारकर शव को नए पुल से यमुना में फेंक दिया था। तब से चार मुख्य आरोपी फरार थे। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था जिनमें एक लल्लू यादव को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अल्लापुर में रहने वाले बिजली मिस्त्री सुनील गुप्ता (25) को 20 अक्तूबर बृहस्पतिवार की रात झगड़े के बाद बाइक पर युवक उठा ले गए थे। भाई अनिल ने सचिन सोनकर, सत्यम भारतीय, आशीष यादव, लल्लू यादव, मुन्ना, लक्खन के खिलाफ अपहरण का केस लिखाया था। नामजद आरोपी लक्खन और मिठाई कारोबारी लल्लू यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की पर दोनों कहते रहे कि वे बाद में मौके पर पहुंचे थे। सोमवार शाम फरार चार आरोपियों में एक आशीष यादव क्राइम ब्रांच और जार्जटाउन पुलिस के हाथ लग गया। उसने पुलिस को बताया कि गुरूवार रात सुनील मिला तो तमंचा तानकर उन लोगों को धमका रहा था। उन लोगों ने उसे पत्थर-ईट मारा। बेहोश हो गया तो एक बाइक पर सत्यम और सचिन उसे लादकर नैनी पुल की तरफ चले।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर आशीष एक साथी संग था। एलआईसी कॉलोनी के पास सुनील को उसके ही तमंचे से गोली मार दी गई। फिर उसके कपड़े उतारने के बाद उन चारों ने सुनील के शव को नए पुल के बीच से यमुना में फेंक दिया। उसके कपड़े भी झाड़ी में फेंक दिए। फिर वे नए पुल को पार करने के बाद नए पुल से वापस शहर लौटे और बैरहना आ गए। यहां से सचिन और सत्यम नैनी चले गए। जबकि आशीष अपने रिश्तेदार के यहां छिप गया। पुलिस ने आशीष की निशानदेही पर सुनील की पैंट बरामद कर ली है लेकिन कमीज नहीं मिली। अब चार रोज बाद यमुना में शव भी मिलना मुश्किल है। अनहोनी की आशंका पर परिजन कई रोज से शव की तलाश कर रहे थे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच महीने के दौरान जार्जटाउन इलाके में कत्ल की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें बिजली मिस्त्री सुनील गुप्ता के कत्ल तथा युवती की गैंगरेप के बाद हत्या का खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया। जार्जटाउन थाने की पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार तो करना दूर कुछ भी पता नहीं लगा सकी थी। इसके अलावा अल्लापुर में ही पूर्व डिप्टी एसपी की पत्नी इंदिरा तथा नाबालिग छात्र गुरूदीन के कत्ल में अब तक रहस्य बना है। उन दोनों की हत्या घर के भीतर की गई थी। दोनों की हत्या का तरीका भी लगभग एक ही था। इंदिरा को भोर में घर के भीतर चाकू से गलाकर काटकर मारा गया था। लंबा समय गुजरने के बाद भी जार्जटाउन पुलिस इंदिरा और गुरूदीन के कातिलों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed