फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chit fund company's office raided , 70 million recovered

चिट फंड कंपनी के दफ्तर पर छापा, 70 लाख बरामद

Wed, 15 Jul 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मानसरोवर सिनेमाघर के पास स्थित चिट फंड कंपनी के दफ्तर पर कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मंगलवार देर रात छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान कंपनी के दफ्तर से 70 लाख 80 हजार 310 रुपये भी बरामद किए गए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर उन तमाम ग्राहकों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने कंपनी में पैसा लगा रखा था। ग्राहकों ने अपना पैसा फंसता देख कार्रवाई का विरोध भी किया। आधी रात तक दफ्तर के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। वहीं, पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचना दे दी। अब आयकर विभाग की टीम भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोतवाली इलाके में मानसरोवर सिनेमाघर के पीछे स्थित आरकेएम शिक्षा समिति के नाम से रजिस्टर्ड संस्था की आड़ में चिटफंड का काम किया जा रहा है। कंपनी 30 हजार के बदले साल भर तक हर महीने10 हजार रुपये देने का दावा करती है। कंपनी ने दूसरे जिलों में भी अपना दफ्तर खोला हुआ है। नैनी, महेवा, मांडा, खीरी, सरायइनायत समेत शहर के कई इलाकों के लोगों ने वहां पैसा लगा रखा है। कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी ने उनका पैसा हड़प लिया है। कंपनी पर लगे गबन के आरोप पर कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट विपिन मिश्र के साथ मंगलवार रात मानसरोवर के पीछे स्थित कंपनी के दफ्तर पर छापा मार दिया। दफ्तर में मिले लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


साथ ही मौके से 70 लाख 80 हजार 310 रुपये बरामद किए। इस बीच सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्राहक अपने रुपये लेने के लिए कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। वहां कोई नहीं मिला तो लोग कोतवाली पहुंच गए। पैसा फंसता देख लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और पैसा वापस करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को वहां से हटाया तो मानसरोवर स्थित कंपनी के दफ्तर के बाहर फिर भीड़ जुट गई। आधी रात तक लोग दफ्तर के बाहर खड़े रहे और हंगामा होता रहा। हंगामे के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मौके से 70 लाख 80 हजार 310 रुपये बरामद हुए हैं। बुधवार कंपनी से जुड़े अभिलेखों की जांच की जाएगी। आयकर विभाग की टीम ने भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल करेगी। आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed