{"_id":"571671d84f1c1bc1148b476c","slug":"chauri-chaura-express-from-a-fire-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा एक्सप्रेस के इंजन में आग से ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौरीचौरा एक्सप्रेस के इंजन में आग से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
fire
गोरखपुर से इलाहाबाद होकर कानपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस मंगलवार सुबह सुजातपुर-सिराथू स्टेशन के बीच बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। चलते-चलते ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। आननफानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियाें ने आग पर किसी तरह काबू पाया। इस दौरान हावड़ा-दिल्ली ट्रैक पर परिचालन करीब तीन घंटे बाधित रहा।
चौरीचौरा एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह पौने दस बजे के आसपास हुए इस वाकये के बाद दिन में एक बजे के आसपास ही संबंधित रेलखंड पर ट्रेन संचालन सामान्य हो सका। इस दौरान मुसाफिरों का धूप में बुरा हाल रहा, क्योंकि ट्रेन से बाहर धूप से बचने की जगह नहीं थी। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने इस घटना की अधिकारिक स्तर पर जांच के आदेश दे दिए हैं। सुबह 9.56 बजे सुजातपुर स्टेशन पास करने के बाद ट्रेन के इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। लोको पॉयलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस बीच यात्री ट्रेन से कूदने लगे।
इस दौरान लोको पॉयलट ने वहां उपस्थित लोगों की मदद से फायर इस्टींग्यूशर से लपटों को बुझाया। फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं और 11.34 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से इंजन का इलेक्ट्रिक और बैक पैनल पूरी तरह से जल गया।