{"_id":"58f2836f4f1c1bd317cf5182","slug":"chasing-ambalance-to-chhattisgarh-by-carcassing-into-the-car-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस कार पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाश लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस कार पेड़ से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
ambulance
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिमला से लाश लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस मेजा के मनूकापूरा गांव के पास इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर शनिवार सुबह पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक सहित एंबुलेंस पर बैठे चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने एंबुलेंस की दूसरी गाड़ी व्यवस्था कर लाश को छत्तीसगढ़ भेजवा दिया। वहीं जख्मियों को शहर भेज दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर जनपद के सन्ना गांव निवासी पच्चूराम डोप हिमाचल प्रदेश के शिमला में काम करते थे। दो रोज पहले एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। इधर, घर के लोग शिमला पहुंच लाश को एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे। बताया जाता है कि एंबुलेंस जैसे ही मेजा के मनूकापूरा गांव के पास इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंची वैसे ही चालक को नींद आ गई।
जिससे स्टेयरिंग से उसका नियंत्रण हट गया। एंबुलेंस कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराने के बाद पलट गई। इस स्थिति में एंबुलेंस पर बैठे चालक चुन्नी लाल निवासी छत्तीसगढ़, जयमती डोम, महाबीर राम सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने जख्मियों को तत्काल शहर भेजा। वहीं एंबुलेंस पर रखी गई लाश को तत्काल दूसरी एबुंलेंस से छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। एंबुलेंस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस कार को थाने पर उठा लाई। मेजा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ।