{"_id":"5a02112d4f1c1b6f548bbb9e","slug":"chafari-village-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के चफरी गांव में मंगलवार दोपहर कछार में खेती के विवाद में इम्तियाज अहमद उर्फ सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाइक पर खेत की तरफ जा रहा था, तभी उस पर करीब से फायर किए गए। दो गोलियां धंसने से युवक की वहीं मौत हो गई। हमलावर फरार हो गए। युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी पर घटना के बाद ही वे फरार हो गए थे।
चफरी गांव निवासी किसान इश्तियाक अहमद की दो बेटियों के बीच इम्तियाज उर्फ सोनू इकलौता पुत्र था। इम्तियाज गंगा कछार में तरबूज, खरबूज, ककड़ी की भी फसल उगाता रहा है। कछार में खेती को लेकर ही इश्तियाक का पड़ोस में रहने वाले लोगों से सोमवार को विवाद हो गया था। तब कहासुनी के बाद आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से झगड़ा खत्म हो गया था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे इश्तियाक का पुत्र सोनू बाइक पर अपने खेत की ओर जा रहा था। वह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गया, तभी रास्ते में उसे रोककर गोली मार दी गई। सीने और सिर पर गोलियां धंसने पर वह सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग पहुंचे तो सोनू की मौत हो चुकी थी।
खबर पाकर मौके पर सीओ सोरांव जितेंद्र गिरि नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ ही खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। सोनू के पिता इम्तियाज ने मकसूद अहमद, यासीन, गुफरान के खिलाफ तहरीर दी। नवाबगंज थाने की पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर छापेमारी की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। आरोपियों के परिवार के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोनू के कत्ल से उसके परिवार में मातम पसरा है। बहनों शाइता और साहिबा तथा मां बीबी बेगम के विलाप से गांव वाले भी गमगीन हो गए।