फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Carbine firing surprised by

कारबाइन से फायरिंग ने चौंकाया

Sun, 26 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Carbine firing surprised by
इलाहाबाद। हंडिया इलाके में पूर्व ब्लाक प्रमुख की सुरक्षा में तैनात सिपाही की कारबाइन चोरी के बाद सरायइनायत के जमुनीपुर में कथित तौर पर अवैध कारबाइन से फायरिंग की घटना ने पुलिस और क्राइम ब्रांच के कान खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मौके से उठाकर कारतूस का जो खोखा दिया वह कारबाइन का ही था। मुखबिर से पुलिस को पता चला कि  इस गांव में दो कारबाइन समेत कई अवैध असलहे हैं। अब पुलिस और क्राइम ब्रंाच ने कारबाइन बरामदगी को जाल बिछा रखा है लेकिन सफलता नहीं मिल रही। पता चला है कि अवैध असलहे गांव से हटा दिए हैं।
विज्ञापन


जमुनीपुर गांव में 14 जुलाई की रात रामू बिंद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। किसी को गोली नहीं लगी लेकिन फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। रामू बिंद ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने टरका दिया। इस पर वह परिजनों के साथ फायरिंग के दौरान गिरे कारतूस का खोखा लेकर एसएसपी के पास पहुंचा। दावा किया गया कि वह खोखा कारबाइन में इस्तेमाल होने वाले कारतूस का है। पुलिस ने भी यही माना।
विज्ञापन


कारबाइन से फायरिंग ने पुलिस अफसरों को चौंका दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कहा कि हमलावर गुट के पास चोरी की दो कारबाइन और दूसरे अवैध असलहे हैं। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर फटकारा तब 16 जुलाई को रामू बिंद की तहरीर पर रामअजोर, नारायण, अलगू तथा सुग्गा बिंद के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई। दबंगों के पास कारबाइन होने की जानकारी होने पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को भी तफ्तीश में लगाया है। इसके बावजूद असलहा मिलना तो दूर आरोपी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि हमलावर असलहों के साथ दुबावल गांव के कछार में छिपे हुए हैं। वहीं से असलहों को बेचने की भी तैयारी चल रही है। इनके पास और अवैध असलहे होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। शक है कि यह कारबाइन वही हो सकती है जो पिछले महीने हंडिया इलाके में पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर में तैनात उनके गनर के पास से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed