फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Came out to have fun , Lute met in the field

मस्ती करने निकले थे, लुटे मैदान में मिले

Sun, 17 Apr 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Came out to have fun , Lute met in the field
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
भदोही से शहर में मौज-मस्ती करने आया युवक ई रिक्शा चालक के झांसे में आ गया। युवक के  पहले छककर शराब पी। शराब के नशे में युवक को देखकर रिक्शा चालक की नजर उसके जेब और मोबाइल पर डोल गई। रात के अंधेरे में संगम घुमाने के बहाने रिक्शा चालक युवक को लेकर चला। परेड मैदान में शराब के नशे में अचेत युवक का मोबाइल और छह हजार रुपये नगद लेकर गायब हो गया। होश में आने पर युवक दारागंज थाने पहुंचा। 
विज्ञापन


भदोही के गोपीगंज का रहने वाला अरविंद पाठक नेवी में नौकरी करता है। वह इन दिनों घर छुट्टी पर आया हुआ है। दो दिन पहले शहर में छुट्टी मनाने आया था। शाहगंज इलाके में स्थित एक होटल में ठहरा था। शाम को उसने शराब पी। इसके बाद ई रिक्शा चालक को शहर घुमाने के लिए बुक कर लिया। अरविंद रिक्शे पर बैठकर सिविल लाइंस आया। यहां भी उसने शराब पी और चालक को भी पिलाया। चालक ने अरविंद को संगम घुमाने का झांसा दिया। रात लगभग साढ़े दस बजे शराब के नशे में धुत अरविंद को परेड मैदान में छोड़कर रिक्शा चालक गायब हो गया। देररात नशे का सुरूर कम हुआ तो अरविंद को धोखे का अहसास हुआ। रकम और मोबाइल गायब था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed