{"_id":"2738ddabd08475cc9e7542f97e9adb05","slug":"broke-into-the-home-of-former-mp-close-to-the-felony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के करीबियों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सांसद के करीबियों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के बैरहना इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर कई गाडियों से आए दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड की। आरोप है कि एक पूर्व सांसद के करीबियों ने यह कहर बरपाया। महिलाओं-पुरुषों को पीटा। बच्चों तक की साइकिल और खिलौने तोड़ डाले। खबर पाकर पुलिस के आने पर भी वे बवाल करते रहे। फिर यह धमकी देकर भाग गए कि घर और दुकान नहीं खाली किया तो कत्ल कर दिया जाएगा। पुलिस ने विवादित हिस्से में ताला लगा दिया लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर लेने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
बैरहना रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले जीएल सोनकर एसडीएम के पेशकार पद से रिटायर हुए थे। घर के ही एक हिस्से में उनके बड़े पुत्र अमित चंद्रा ने लड़की की टाल खोल रखी है। टाल की जमीन पर एक व्यक्ति अपना हक जताता है। बृहस्पतिवार दोपहर अमित दुकान पर था तभी पांच फोर व्हीलर में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने आकर हमला बोल दिया। अमित को पीटा, फिर घर के अंदर घुसकर उसकी भयाहू काजल, मां ज्योति देवी, पिता जीएल सोनकर से भी मारपीट की। बर्तन समेत तमाम सामान पटककर तोड़ दिया। बच्चें की साइकिल और खिलौने भी तोड़ दिए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी।
खबर पाकर एक स्कूल में पढ़ाने वाली अमित की पत्नी दीप माला बदहवासी में घर पहुंची। 100 नंबर पर फोन किया गया तो पुलिसवाले आए। मगर पुलिस की मौजूदगी में हमलावर खुद को एक पूर्व सांसद का आदमी बताकर गालीगलौज करते रहे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाल लकड़ी की टाल के गेट में ताला लगा दिया। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई मगर अभी जांच की बात कही जा रही है।