करेली में इलेक्ट्रॉनिक शॉप का ताला तोड़कर चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली सी ब्लॉक के रहने वाले सईदुर्रब की नूरुल्लाह रोड पर भी घर है। इसी मकान में द्वाबा इलेक्ट्रॉनिक के नाम से उनकी दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देख मालिक को सूचना दी। तब सईदुर्रब पहुंचे। दुकान का शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली हुई थी, लेकिन उसमें रखे 30 हजार रुपये नगद गायब थे। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
तफ्तीश के दौरान पुलिस को कुछ क्लू मिल गया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में वह टूट गया और चोरी की घटना कबूल ली। उसकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया। एसओ करेली संतोष शर्मा ने बताया कि एक युवक को शक के आधार पर उठाया गया है। उससे पूूछताछ की जा रही है कि उसने इलाके में हुई चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और उसके गिरोह और कौन शामिल है।