फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bored with life suicide of two people

जिंदगी से ऊबकर दो लोगों ने की खुदकुशी

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bored with life suicide of two people
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
शहर में अलग घटनाओं में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। सोहबतियाबाग में रहने वाले फल विक्रेता ने अपनी शादी से दो माह पहले शुक्रवार सुबह तेजाब पीकर जान दे दी। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। उधर, करेली इलाके में भी पार्षद के घर में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पता चला तो करेली थाने की पुलिस ने शव को दरवाजा तोड़कर निकाला। 
विज्ञापन


सोहबतियाबाग में रहने वाले केसरलाल का पत्र रत्नेश (35) फलों की दुकान लगाता था। 10 जुलाई को उसका ब्याह होना तय था। मगर शुक्रवार सुबह उसने बोतल में भरा तेजाब पी लिया। परिजनों ने देखा तो उसे उठाकर फौरन एसआरएन अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर बाद उसकी सांस थम गई। परिवार के लोग इस घटना से गम में डूबे हैं। रत्नेश दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। वह फलों की बिक्री से घटती आमदनी से परेशान था। उधर, करेली इलाके में पार्षद नंदा निषाद के घर में आठ साल से किराए पर रहने वाले रमेश यादव (40) ने भी घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से शहर के शाहगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन


उसने शादी नहीं की थी। कपड़ों की फेरी लगाकर वह गुजारा करता था। कुछ अरसा से वह एक महिला और उसके दो बेटों के साथ रहने लगा था। दो दिन से महिला और उसके बेटे कहीं गए थे। बृहस्पतिवार शाम उस महिला का एक बेटा घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोलने पर रमेश का शव फंदे से लटका मिला। खबर पाकर पहुंची करेली थाने की पुलिस को वहां एक सुसाइड नोट मिला जिसके आधार पर पुलिस का कहना है कि उसने कर्ज और तमाम दिक्कतों के चलते मौत गले लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed