{"_id":"5aee04bf4f1c1b64098b8688","slug":"bombs-in-the-pocket-to-the-shop-asking-for-money-got-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में बम लेकर दुकान पहुंचा पैसे मांगने, फट गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब में बम लेकर दुकान पहुंचा पैसे मांगने, फट गया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा में शनिवार की शाम युवक की जेब में रखा बम फट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बम फटने से दुकानदार समेत पांच लोगों को छर्रे लग गए। वे भी जख्मी हो गए। नशे में धुत युवक जूते की दुकान पर पैसा मांगने गया। मालिक से उसकी झड़प हो गई। इसी दौरान बम फट गया। पहले उसे बेली अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत होने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटरा में रुई वाली गली में रहने वाला अजय उर्फ सोनू (23) किसी दुकान में काम करता है। शनिवार की शाम उसने जमकर शराब पी और नेतराम चौराहा के पास प्रिंस शू हाउस पहुंच गया। वहां दुकानदार संटी सरदार तथा अन्य कर्मचारी था। संटी का आरोप है है कि सोनू उनसे पैसा मांगने लगा। उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। वह संटी से हाथापाई करने लगा तो दुकान के कर्मचारी दौड़े और उसे बाहर धक्का दे दिया। सोनू की जेब में बम था। धक्के से वह गिरा तो बम फट गया। उसके पैर का एक हिस्सा उड़ गया। बम इतना शक्तिशाली था कि छर्रे लगने से दुकानदार समेत पांच और घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी। उसे बेली अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसके परिजन भी पहुंच गए थे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि सोनू पिछले कुछ समय से दुकान नहीं जा रहा था। इधर उधर से ही पैसे मांग रहा था। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।