{"_id":"58bb1e344f1c1ba064832b3c","slug":"bomb-ball-lifted-it-to-the-ceiling-palm-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर गेंद समझ उठा लिया बम, हथेली उड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर गेंद समझ उठा लिया बम, हथेली उड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
जिन्दा बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के जयंतीपुर में शनिवार शाम छत पर दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय अजय ने बम को गेंद समझकर उठा लिया। झटका लगने से बम फट गया। अजय की हथेली उड़ गई, जबकि बगल में खड़ा दीपक भी छर्रा लगने से जख्मी हो गया। धमाके की गूंज से इलाका दहल गया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी और घरवाले भागकर पहुंचे। बच्चों को लेकर अस्पताल भागे। धूमनगंज पुलिस के मुताबिक छत पर बम के अवशेष गिट्टी, बारूद की गंध, रिपिट और कागज के टुकड़े थे। जांच की जा रही है कि बम वहां कहां से आया और किस मकसद से छत पर छिपा कर रखा गया था।
जयंतीपुर निवासी जय सिंह पटेल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनका बेटा अजय पटेल सोनू पटेल के घर की छत पर साथियों के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी नजर गेंदनुमा वस्तु पर पड़ी, जिसे उसने झटके से हाथ में उठा लिया और उठाते ही तेज धमाका हुआ। छत पर मौजूद अन्य बच्चों में चीखपुकार मच गई। बच्चे सहम गए थे। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो अजय के दाहिने हाथ की अंगुलियां उड़ गईं थीं। पूरा शरीर छर्रा लगने से जख्मी था। दीपक मामूली रूप से जख्मी है। परिजन अजय और दीपक को लेकर अस्पताल भागे। कॉल्विन अस्पताल से परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए। इंस्पेक्टर बचन सिंह सिरोही के मुताबिक घरवाले बच्चे को लेकर निजी अस्पताल गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।