{"_id":"57a245cc4f1c1bf7702ba246","slug":"bolero-uncontrollable-dragged-for-one-kilometer-to-the-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार को एक किलोमीटर तक घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार को एक किलोमीटर तक घसीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू बोलेरो ने बुधवार रात बाइक सवार युवक को करीब एक किलोमीटर तक घसीट दिया। लोगों ने पीछा करके बोलेरो रोका और ड्राइवर को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जीप में भी तोड़फोड़ कर दी गई। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी थी।
सोरांव क्षेत्र के सुमेरी का पूरा गांव का अमित कुमार (18) पुत्र विजय कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक पर बोरी में गेहूं रखकर चक्की की तरफ जा रहा था। वह चन्दापुर गांव के सामने पहुंचा तभी शहर से लखनऊ की तरफ जा रही बोलेरो जीप ने बाइक में टक्कर मार दिया। अमित बाइक समेत बोलेरो में फंस गया। लोगों ने घेरा तो बोलेरो ड्राइवर ने घबराहट में रोकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। करीब एक किलोमीटर दूर मलाक हरहर तिराहे पर लोगों ने जीप रोककर बाइक समेत फंसे अमित को बाहर निकाला।
नाराज लोगों ने चालक की जमकर धुनाई की। साथ ही बोलेरो को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के बाद उसे पलटकर आग लगाने की कोशिश की। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को काबू में किया। पुलिस ने गंभीर घायल अमित कुमार और पिटे ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी सोरांव भी पहुंच गए।