{"_id":"571528054f1c1b4d6d8b4665","slug":"bolero-took-control-of-the-bike-riders-student-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार छात्रा की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार छात्रा की ली जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
रिश्तेदार की तेरहवीं के दूसरे ही रोज सोमवार दोपहर फूलपुर बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी चचेरी बहन और फुफेरा भाई घायल हो गया। भाई को गंभीर हालत में शहर लाकर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बोलेरो को पकड़ा नहीं जा सका है। पहले से ही गमगीन परिवार के लोग इस घटना से भारी दुख में डूब गए हैं।
बसना गांव में रहने वाले गुलाबचंद्र यादव के परिवार के श्यामलाल यादव का निधन हो गया था। रविवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। सोमवार दोपहर गुलाबचंद्र की बेटी आंचल (13) अपनी चचेरी बहन आंकाक्षा (18) पुत्री दारा सिंह और अवसान का पूरा गांव से आए फुफेरे भाई अजय सिंह (18) पुत्र दीनानाथ सिंह के साथ बाइक पर फूलपुर बाजार में खरीदारी के लिए गई थी। दोपहर करीब एक बजे वे तीनो बाजार से घर लौट रहे थे।
बाइक फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर बसनेहटा गांव के सामने से गुजर रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार में आकर बोलेरो ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बोलेरो तेज रफ्तार में भाग गई। राहगीर और आसपास के लोग वहां जुट गए। बोलेरो से कुचलकर आंचल की मौत हो गई थी। घायल आकांक्षा और अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सिर पर गहरी चोटों की वजह से अजय की हालत नाजुक थी इसलिए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे बालसन चौराहा के निकट एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। उधर, आंचल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पहले ही एक निधन से शोक में डूबे परिजन बेटी की मौत से गहरे सदमे में हैं।