फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bmbaji in AU , stones

AU में बमबाजी, पथराव

Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bmbaji in AU , stones

कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू के साथ वार्डेन और अधीक्षकों की बैठक से ठीक पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हॉस्टल के छात्रों की बमबाजी एवं पत्थरबाजी की घटना ने चेता दिया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए कोई भी निर्णय आसान नहीं होगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस घटना में शामिल दोनों छात्रावासों का चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू से सीधा नाता है। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार हालैंड हाल के वार्डेन हैं। वहीं चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला सर सुंदर लाल छात्रावास के अंत:वासी के साथ अधीक्षक भी रह चुके हैं। दोनों अफसर तत्काल मौके पर पहुंच भी गए।

विज्ञापन

झगड़ा क्रिकेट मैच को लेकर हुआ। एसएसएल में अंतरहॉस्टल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खत्म होने के बाद एक हॉस्टल के छात्र ने बमबाजी कर दी। इसे लेकर दोनों हॉस्टल के विद्यार्थियों के बीच काफी विवाद हुआ। हालांकि वरिष्ठ छात्रों के हस्तक्षेप के बाद हालैंड हाल के छात्र वापस हो गए, लेकिन कुछ देर बाद ही विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन तथा हॉस्टल के पास फिर बम के धमाके हुए। इसके बाद दोनों हॉस्टल के छात्र फिर आमने-सामने आ गए और उनके बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

विज्ञापन

इस घटनाक्रम के दौरान विश्वविद्यालय मार्ग तथा आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला का कहना है कि  छात्रों से पूछताछ की गई है। दोनाें हॉस्टल पर नजर रखी जा रही है। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार कहना है कि मामला शांत हो गया है। दोबारा कुछ न होने पाए इस पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed