{"_id":"5a4e80644f1c1b0a788b6a59","slug":"bjp-leader-s-showroom-bomb-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के शोरूम में बमबाजी, बेटा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के शोरूम में बमबाजी, बेटा जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात फाफामऊ कस्बे में भाजपा नेता श्यामबाबू केसरवानी के इलेक्ट्रोनिक शोरूम पर हमला किया। फायरिंग और बमबाजी की जिससे खलबली मच गई। भाजपा नेता का पुत्र करन जख्मी हो गया। दुकान को भी नुकसान पहुंचा। हमले के बाद बदमाश भागे तो कारोबारी एकत्र हो गए। पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोगों ने खदेड़कर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने कारोबारियों को किसी तरह मनाकर शांत कराया।
फाफामऊ में रहने वाले श्यामबाबू केसरवानी का कस्बे में ही इलेक्ट्रानिक्स शोरूम है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान में कर्मचारियों के साथ उनका बेटा करन था। तभी दो बाइक पर छह नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। तीन बदमाश दुकान के अंदर गए और फायरिंग करते हुए चार बम पटके। बम धमाके में करन जख्मी हो गया। उसके पेट और हाथ पर घाव हुआ। धमाकों से खलबली मची। इसी बीच बदमाश वहां से निकल भागे। फिर भीड़ जुटी तो खबर पाकर यूपी 100 की पीआरवी से पुलिसकर्मी आए। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिसकर्मियों को वहां से खदेड़ दिया। फाफामऊ चौकी से एक दरोगा आया तो उसे भी दौड़ा लिया।
पुलिस को खदेड़ने के बाद भीड़ ने फाफामऊ तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। कुछ देर बाद सोरांव थाने की पुलिस पहुंची तो कारोबारियों को समझाकर सड़क से हटाया। हालांकि तब तक वाहनों की कतार लग गई थी। भाजपा नेता से जुड़ा मामला होने का कारण एसपी गंगापार के साथ एसएसपी आकाश कुलहरि भी वहां पहुंच गए। लोगों के बीच चर्चा थी कि एक बदमाश भी हमले में जख्मी हुआ था। एसएसपी ने लोगों को बताया कि इस मामले में कुछ सुराग मिले हैं। छानबीन की जा रही है। व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी ने इस घटना में पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि सभी हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो शहर में भी चक्काजाम किया जाएगा।