फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader fIt was necessary to get out of the image of Sitailed a lawsuit, court granted bail

जरूरी था सीता की छवि से बाहर निकलना

Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP leader fIt was necessary to get out of the image of Sitailed a lawsuit, court granted bail
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चर्चित धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकीं दीपिका चिखलिया फिलहाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जिंदगी पर बन रही फिल्म में एक अखबार के संपादक की भूमिका में हैं। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में चल रही शूटिंग के बीच से वक्त निकालकर सोमवार को दीपिका ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत तो कुछ बीते,  कुछ आने वाले कल की बातें साझा की।
विज्ञापन


कहा, तकरीबन 25 बरस तक सीता के किरदार को संजोए रखा, अब उससे निकलना भी जरूरी था। सो फिल्म ‘गालिब’ से जब कमबैक किया तो पहले आतंकी अफजल गुरु की पत्नी की भूमिका निभाई और अब एक अखबार के संपादक की भूमिका में हूं।  मेरा मानना है कि बतौर कलाकार सभी तरह की भूमिकाएं करनी चाहिए चाहे वह कॉमेडी हो या फिर चरित्र भूमिका। फिर छोटे परदे पर आने का इरादा तो नहीं के सवाल पर बोलीं, ऐसा नहीं कि छोटे पर्दे पर ही ज्यादा दर्शक हैं, कई चर्चित धारावाहिकों के पास तो दर्शक ही नहीं है। वहीं बीते दिनों रिलीज हुई मेरी गुजराती फिल्म ‘नट सम्राट’ सुपर डुपर रही। बहरहाल, जहां से भी अच्छा रोल मिला करना चाहूंगीं।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़ाव के कारण ही आपने फिल्म पंडित दीनदयाल उपाध्याय में अभिनय के लिए हामी भरी के सवाल पर दीपिका बोलीं, नहीं ऐसा नहीं है। इस फिल्म में लेखक धीरज मिश्र ने मुझे ही केंद्र में रखकर उक्त पात्र की कहानी लिखी थी। इसमें मेरा थोड़ा सा निगेटिव लेकिन दमदार किरदार है। इसीलिए मैंने इसके लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कोई भी राजनीतक दल फिल्मी कलाकारों को ब्रांड अंबेसडर के तौर पर योजनाओं के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपता है। इस सरकार के पास भी तमाम योजनाएं हैं, आपने कोई जिम्मेदारी नहीं मिली’ पूछने पर दीपिका ने कहा, हां, अब तक तो कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। आगे ऐसी कोई भी जिम्मेदारी मिली तो मेरे सिर-आंखों पर, जरूर करूंगीं।

भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज अखबार का दफ्तर बना। पंडित दीनदयाल की रहस्यमय मृत्यु से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे पत्रकार के असामयिक निधन के बाद उनकी बेटी रुचिता ने वह जिम्मेदारी ली।

सोमवार को रुचिता की भूमिका निभा रही शिप्रा रस्तोगी और अखबार की संपादक पद्मा सिंह बनीं दीपिका के बीच संवाद के दृश्यों की शूटिंग की गई। मंगलवार को इलाहाबाद में हो रही शूटिंग ं पूरी होगी। इसके लेखक धीरज मिश्र और निर्देशक मनोज गिरि हैं। फिल्म मेें अनिल रस्तोगी, अनीता राज, प्रशांत राय, राजीव मिश्र, वीरेंद्र मिश्रा, सोहम मैती, मुक्तामुखी, अभय शुक्ल, बलविंदर सिंह, श्याम शर्मा आदि अलग-अलग भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed