{"_id":"5845bb8d4f1c1bf9594483d8","slug":"bjp-leader-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर चाकू से हमला, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर चाकू से हमला, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार दोपहर उरूवा चौराहे पर परिवर्तन यात्रा के कुछ ही देर बाद बोलेरो से आए अपराधियों ने भाजपा नेता दिलीप शुक्ला पर चाकू से हमला किया। शुक्ला तो बच गए लेकिन उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता चाकू की चपेट में आ गया। उसका कान कट गया। हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। भाजपा नेता ने मेजा थाने की पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी अलबत्ता यह जरूर बताया कि हमला करने वाले लोगों की गाड़ी में एक भाजपा नेता का पोस्टर लगा था। पुलिस एफआईआर लिखकर छानबीन कर रही है।
ऊरूवा चौराहे से परिवर्तन यात्रा गुजरने के बाद करीब दो बजे भाजपा नेता दिलीप शुक्ला लोगों से मिलजुल रहे थे तभी मेजा की तरफ से काले रंग की एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी से दो व्यक्ति बाहर आए। उनके हाथों में चाकू थे। उनमें से एक शख्स ने दिलीप पर चाकू से प्रहार किया। फौरन हट जाने की वजह से दिलीप तो बच गए लेकिन उनके पीछे खड़े भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश मिश्र के दाहिने कान पर चाकू लगा। कान कट गया।
खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोग उधर दौड़े तो हमलावर बोलेरो में बैठकर ऊंचडीह की तरफ भाग गए। कुछ देर में मेजा पुलिस के साथ सीओ जीतेंद्र दुबे भी पहुंच गए। घायल ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया। दिलीप ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ को बताया कि हमलावरों की गाड़ी में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की पत्नी नीलम करवरिया का पोस्टर लगा था। नीलम को मेजा इलाके से भाजपा का टिकट दिलाने की कोशिश हो रही है। हमलावरों के निशाने पर रहे दिलीप का कहना है कि उनके बढ़ते कद से विरोधी परेशान हैं।