फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider killed in truck by truck

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 22 Jul 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in truck by truck
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोरांव  थाना क्षेत्र के कल्याणशाह का पूरा नहर ददौली के पास शनिवार दोपहर इलाहाबाद- प्रतापगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार पीछे से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया जिससे घटना स्थल के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सोरांव सीओ व एसडीएम समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगोें को शांत कराया।
विज्ञापन


सोरंाव थाना अन्तर्गत राजापुर कस्बा काजियानी गांव के रहने वाले श्रीराम का 25 वर्षीय बेटा सुनील कुमार पटेल खेती कर जीवन यापन करता है  शनिवार को वह  अपने साथी रामखेलवान के साथ बाइक द्वारा प्रतापगढ़ स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद शनिवार दोपहर लौटते समय सोरांव  थाना क्षेत्र के कल्याणशाह का पूरा नहर ददौली गांव के सामने निमार्णाधीन पुलिया के बगल से बने कच्चे बाई पास से गुजरने के दौरान उसकी बाइक गीली मिट्टी में फंस गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा सुनील कुमार ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि बाइक के पीछे  पीछे बैठा रामखेलावन बाल-बाल बच गया। घटना के बाद
विज्ञापन

ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ जितेन्द्र गिरि व एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  उधर, मृतक युक के चाचा बाबूलाल के तहरीर पर सोरंाव पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed