फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   because of eve teasing girl leave school

शोहदे के डर से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
इधर पुलिस अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के दावे कर रहे हैं और उधर यमुनापार के लालापुर इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की एक दलित छात्रा को शोहदे की धमकियों की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा। चार माह तक वह स्कूल नहीं गई तो शोहदे ने उसके पिता को फोन पर धमकाया फिर अपने लोगों के साथ घर में घुसकर छात्रा के अपहरण की कोशिश की। भीड़ जुटने पर वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका लेकिन धमका गया कि किसी भी दिन छात्रा को उठा ले जाएगा। घबराए परिजनों ने सोमवार को शहर आकर एसएसपी से फरियाद की।
विज्ञापन


लालापुर के सुजौना गांव के दलित परिवार की 17 वर्षीय रीना (नाम काल्पनिक) ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसी गांव का बिगडैल युवक पवन उसके लिए मुसीबत बन गया है। स्कूल आते-जाते कई बार उसके साथ छेड़खानी की और बोला कि तुम्हें उठा ले जाऊंगा। घबराकर रीना ने करीब चार माह से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। तब भी वह रीना को फोनकर बार-बार धमकियां देता रहा। इस शोहदे के डर से वह परीक्षा में भी नहीं शामिल हो सकी। परिवार के लोग भी बेटी पर खतरे को देखते हुए कुछ नहीं कर सके। होली के रोज भी पवन ने छात्रा रीना के पिता को फोन कर गालियां दी और बोला कि तुम्हारी बेटी का अपहरण करने वाला हूं। मुझे कोई रोक नहीं सकेगा। छात्रा के पिता ने जाकर युवक के घर में बताया तो उसे समझाने की बजाय उल्टा छात्रा के परिजनों पर हमला कर दिया गया। घर में घुसकर छात्रा के परिवार के लोगों को पीटा गया। फिर तमंचा सटाकर रीना को खींचकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तब छात्रा को छोड़कर आरोपी भागे मगर धमकी दे गए कि जल्द ही उसे अगवा करने के बाद गायब कर दिया जाएगा। छात्रा को लेकर उसके परिजन लालापुर थाने गए मगर पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर सोमवार को छात्रा के साथ उसके पिता, दादा समेत कई लोग एसएसपी दफ्तर आकर दुखड़ा रोया। एसएसपी केएस इमेनुएल ने एसओ लालापुर को मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर लिखकर कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। मगर छात्रा और उसके परिजन बेहद घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed