फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Batech student's murder was done in love affair, revealed six months later

प्रेम प्रपंच में की गई थी बीटेक छात्र की हत्या, छह माह बाद हुआ खुलासा

Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Batech student's murder was done in love affair, revealed six months later
कत्ल
थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में तकरीबन छह माह पहले बीटेक छात्र की हत्या प्रेम प्रपंच के चलते की गई थी। प्रेमिका के भाइयों ने बीटेक छात्र को मौत के घाट उतारने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उसके कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मूलत: बिहार के गोपालगंज निवासी जयनारायण सिंह तकरीबन डेढ़ दशक से झूंसी के अंदावा गांव में रह रहे हैं। वह ठेकेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। जयनारायण को दो बेटे तथा दो बेटी हैं। बड़ा बेटा रंजन एमटेक करने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नौकरी कर रहा है। दूसरा बेटा 22 वर्षीय नीतेश सिंह सोरांव स्थित एलडीसी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। बड़ी बेटी पूजा यूनाईटेड कॉलेज से बीटेक कर रही है जबकि छोटी बेटी कविता झूंसी के सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। एक मार्च 2017 की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे नीतेश घर से अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात बताकर निकला था। रात तकरीबन सवा नौ बजे तक नीतेश घर नहीं लौटा तो मां उर्मिला देवी ने उसके मोबाइल पर फोन किया।
विज्ञापन


नीतेश ने फोन पर कहा कि थोड़ी देर में वह घर पहुंच रहा है। तकरीबन दस बजे के बाद भी नीतेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने दोबारा उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह स्वीच ऑफ बताने लगा। अगले दिन सुबह घर से तकरीबन पांच सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर नीतेश का शव पड़ा पाया गया। कातिलों ने उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। ताकि पूरा मामला हत्या नहीं आत्महत्या का लगे। नीतेश के सिर के पीछे और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। उसका एक पैर और हाथ भी टूटा हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले को आत्महत्या करार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। हालांकि परिजन शुरू से ही उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की बात चीख-चीखकर कहते रहे। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर जांच के नाम पर तफ्तीश जहां की तहां रूकी रही। पखवारे भर पहले परिजनों ने नीतेश की अटैची खोली तो सन्न रह गए। उसमें मिले प्रेमपत्र से सबकुछ साफ हो गया। इंसपेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका के भाईयों को दोनों के संबंध के बारे में जानकारी हो गई थी। इसी के चलते उसे एक मार्च की शाम घर से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस हत्यारोपी सगे भाई मुलायम उर्फ अमित यादव तथा भोला यादव पुत्र चंद्रबली यादव निवासी कटका गांव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि वे धरे नहीं जा सके हैं। उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है।।

झूंसी। पखवारे भर पहले परिजन बीटेक छात्र नीतेश के एलआईसी का प्रपत्र तलाश रहे थे। इस दौरान परिजनों की नजर नीतेश की अटैची पर पड़ी। उसे खोला गया तो परिजन सन्न रह गए। अटैची के भीतर से तकरीबन एक दर्जन प्रेमपत्र मिले। साथ ही नीतेश की प्रेमिका की तस्वीर भी परिजनों को मिली। पत्र में प्रेमिका ने परिजनों को उनके प्रेम प्रपंच की जानकारी होने की बात भी लिखी थी। बताया था कि परिजनों को हमारे प्रेम संबंध की जानकारी हो गई है। इसके लिए उसकी जबरदस्त पिटाई भी की गई है। अब कुछ दिन के लिए हम दोनों को दूरी बनानी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हारी जान को खतरा हो सकता है। तभी एक मार्च की शाम मुलायम ने फोन कर नीतेश को बुलाया। घर से कुछ दूर पर स्थित मड़हे में नीतेश का कत्ल करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इसी बीच छह अक्टूबर को बीटेक छात्र के परिजन एसएसपी आनंद कुलकर्णी से मिले। एसएसपी के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने तफ्तीश कर मामले का खुलासा किया।

झूंसी। इलाकाई पुलिस की लापरवाही के कारण ही बीटेक छात्र की हत्या से तकरीबन छह माह बाद पर्दा उठ सका। अगर इलाकाई पुलिस गंभीरता से पूरे प्रकरण की जांच करती तो काफी पहले ही हत्या का खुलासा हो जाता। नीतेश के परिजनों ने इलाकाई पुलिस को छात्र के मोबाइल की कॉल डीटेल निकलवाने के साथ ही कुछ संदिग्ध नंबर भी दिए थे। पर विवेचक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वो भी तब जबकि परिजन शुरू से ही उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे थे। परिजनों ने उस वक्त पुलिसिया


नीतेश की हत्या के कुछ रोज बाद ही परिजनों के सामने पूरा प्रकरण साफ हो गया था। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी भी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश रोक दी गई। इसी का परिणाम रहा कि हत्यारोपियों का मनोबल और बढ़ गया। वे खुलेआम बीटेक छात्र के परिजनों को धमकाने लगे। कहा गया कि अगर मुंह खोला तो जैसे उसके छोटे बेटे को मारा है। वैसा ही हाल बड़े बेटे का भी कर देंगे।


बीटेक छात्र नीतेश की प्रेमिका उसकी बड़ी बहन पूजा की सहेली है। पुलिस ने बताया कि दोनों सहेलियां साथ में कटका गांव स्थित सिलाई केंद्र पर साथ ही प्रशिक्षण लेती थीं। बहन पूजा को अक्सर नीतेश सिलाई केंद्र छोड़ने जाता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती बहन की सहेली से हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed